Published On : Thu, Nov 6th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में फिर खून की होली! भतीजे ने काका को बेरहमी से उतारा मौत के घाट — दो साथीदारों संग फरार, पुलिस की दबिश जारी

Advertisement

नागपुर: शहर में एक बार फिर खून से सड़क लाल हो गई! पारडी थाना क्षेत्र के तलमले वाडी परिसर में भतीजे ने अपने ही काका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान डोमा कृष्णाजी कुंभारे (46) निवासी बालाजी नगर, पारडी लेआउट के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतक के सगे भतीजे कुणाल देवेंद्र कुंभारे (23) निवासी नायक तालाब, पांच पावली और उसके दो साथीदारों पर लगा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम के समय डोमा कुमेर अपने टू-व्हीलर मोपेड से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में भतीजा कुणाल और उसके दो साथी बाइक पर आकर उनके सामने रुक गए। देखते ही देखते तीनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे डोमा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पारडी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कई विशेष पथक (टीमें) गठित की गई हैं।

हत्या का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

लगातार हो रही हत्याओं से नागपुर में दहशत का माहौल है। बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक खून-खराबे की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.