Published On : Fri, Nov 30th, 2018

नागपुर शहर पांचपावली थाना अंतर्गत में दिन दहाड़े हत्या

Advertisement

24 घंटे में तीन हत्या की वारदात
नागपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद।

 

नागपुर: नागपुर शहर में अपराधियों के दिन पे दिन हौसले बुलंद होते जा रहे है। छोटी सी बात को लेकर हत्या , हत्या का प्रयास की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। नागपुर पुलिस अपरधियों पर अंकुश लगाने की बात तो करती रहती है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है. वाडी थाना अंतर्गत हत्या करने के बाद भाभी और मासुम भतीजी से बलात्कार किया गया। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था की आज शुक्रवार दिन दहाड़े पांचपावली थाना अंतर्गत राउत चौक नाईक तालाब परिसर ने कुछ अपराधियो ने मिलकर एक कुख्यात बदमाश की हत्या कर दी।

मृतक का नाम पिंटु ठवकर उम्र ३० साल बताया जा रहा है। पिंटु ठवकर पर हत्या , हत्या की वारदात , पुलिस पर हमले जैसी काफी गंभीर मामले दर्ज है।

चार से अधिक युवक ने मिलकर पिंटु ठवकर को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के अनुसार तलवार ,चाकु और गुप्ति से काफी वार किये गए।

Advertisement

दिनदहाड़े हुए इस वारदात से परिसर में हड़कंप मचा है। पाचपावली पुलिस तथा क्राईम ब्रांच कि टीम घटना स्थल पर पहुंची है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.