Published On : Tue, Oct 23rd, 2018

जरूरत ५०० करोड़ की मिल रहा १५० करोड़!

Advertisement

मनपा में कर्मचारियों की दीपावली काली होने का खतरा

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका की कड़की से वाक़िफ़ हैं. ऐसे में मनपा से जुड़े विकासकार्य के ठेकेदारों का भुगतान, कर्मियों का वेतन, सेवानिवृत्तों का पेंशन सहित केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं के तहत शहर में हो रहे विकासकार्य में मनपा की हिस्सेदारी आदि उस पर भारी पड़ रहा है. जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मनपा प्रशासन के हर जगह से पसीने छूट रहे हैं. इसके साथ ही दशहरा सूखे में गया, अब दीपावली भी काली होती नजर आ रही.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज की वर्तमान सूरत में मनपा को पटरी पर लाने के लिए कम से कम ५०० करोड़ की जरूरत है. १५० करोड़ का विशेष अनुदान मनपा को देने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली जरूर, लेकिन यह मात्र ‘ऊंठ के मुँह में जीरा’ जैसा साबित हो रहा है.

ज्ञात हो कि मनपा के कर्मियों का मासिक वेतन,त्यौहार हेतु अग्रिम राशि,बोनस,वर्षों से बकाया भुगतान सहित सेवानिवृत्तों को दिया जाने वाली एकमुश्त जमा राशि,नियमित पेंशन के अलावा मनपा में सेवा देने वाले अमूमन ठेकेदारों का मार्च २०१८ से भुगतान बकाया है. मनपा के कुछ विभाग का निजीकरण गया जैसे जलापूर्ति,संपत्ति कर,बिजली,स्वास्थ्य,पीआर एजेंसी आदि विभाग के मासिक सेवाओं का भुगतान करोड़ों में हैं. शहर में शुरू केंद्र-राज्य सरकार के परियोजनाओं में मनपा भागीदारी (करोड़ों में) में हैं.उक्त बकाया का क्रम एक साल पूर्व से शुरू हुआ,आज विकराल रूप ले चूका है.

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि मनपा का प्रत्येक वर्ष का वार्षिक बजट पिछले एक दशक से पहले से प्रति वर्ष बिना आय की परिस्थिति की समीक्षा किये भर-भक्कम राशि का बजट पेश किया जाता रहा.इस वर्ष भी पेश किया गया,जो की गले की हड्डी बन गई. एक ओर सभी कोषों की राशि ख़त्म हो चुकी है, दूसरी ओर टेंडर व कार्यादेश जारी न होने से पक्ष-विपक्ष सकते में है.

उक्त सम्पूर्ण देनदारी लगभग ५०० करोड़ पार की है, जिसमें सिर्फ ठेकेदारों का बकाया आधा बतलाया जा रहा है. इस दौरान पिछले डेढ़ सप्ताह से ठेकदारों का आंदोलन चरम सीमा पर पहुँच चुका है.

मनपा खजाने की स्थिति १५० करोड़ के विशेष अनुदान के बाद लगभग २५० करोड़ के आसपास हो जाएगी. इस राशि से बकायेदारों का समान वितरण के बजाय बंदरबांट पर जोर रहेगा. अर्थात किसी को कुछ नहीं तो किसी को गले तक भुगतान का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा. शंका तो यह भी है कि ५-५ लाख तक सभी को त्यौहार के पर तथा ज्यादा से ज्यादा ठेकेदारों को मार्च-अप्रैल के बिल की राशि दी जा सकती है. जिसे उम्मीद और जरूरत के अनुसार राशि न मिली तो उसकी दीपावली तो काली होना तय है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges