Published On : Fri, Aug 7th, 2020

नागपुर से मुंबई उड़ानें सप्ताह में 4 दिन रहेगी रद्द

नागपुर। इंडिगो ने 8 से 13 अगस्त के बीच मुंबई आने-जाने वाले विमान को 4 दिन के लिए रद्द कर दिया है। यह विमान पिछली सूची में नियमित रूप से रखा गया था, लेकिन अचानक से नई सूची जारी कर इसे 4 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5325 सुबह 11.20 बजे नागपुर आता है।

नागपुर से इंडिगो का विमान क्रमांक 297 दोपहर 12.15 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरता है। इस सप्ताह 4 दिन के लिए रद्द रहने वाला है। विमान सोमवार 10 अगस्त, बुधवार 12 अगस्त, शुक्रवार 14 अगस्त और रविवार 16 अगस्त को रद्द रहेगा। 14 से आगे के दिनों की उड़ान नियमित रहेगी, जिसका शेड्यूल फिलहाल 24 अगस्त तक रखा गया है।

Gold Rate
22 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,24,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,15,800 /-
Silver/Kg ₹ 1,63,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement