Published On : Mon, Jul 9th, 2018

मुख्यमंत्री ने जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए : अजित पवार

Advertisement

नागपुर : आज मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते का कार्य शुरू हुआ है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण दो दिन सत्र स्थगित किया गया था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए ऐसी मांग अजित पवार ने की है।

नागपुर में हुई बारिश के कारण लोगो को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह मुद्दा आज पवार ने सभागृह में उपस्थित किया। उन्होंने कहा की मानसून सत्र के लिए सरकार ने शून्य नियोजन किया था। इससे सत्र के दो दिन का नुकसान हुआ। विधायकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, ऐसा पवार ने कहा।

विशेष यह है की पहली बार सत्र के दौरान बिजली की आपूर्ति के कारण सत्र का काम बंद करना पड़ा। इसे सरकार जिम्मेदार है। इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए और नुकसान के लिए लोगों आर्थिक सहायता देने की मांग उन्होंने सभागृह में की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.