Published On : Wed, Apr 18th, 2018

काम के दौरान हुई दुर्घटना में मेट्रो मार्शल की दर्दनाक मौत

Advertisement

Road Accident
नागपुर: नागपुर मेट्रो के लिए काम करने वाले 19 वर्षीय युवक वैभव प्रभाकर गडेकर की काम के दौरान गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर मृत्यु हो गई। वैभव मेट्रो में बतौर मार्शल अपनी सेवायें दे रहा था। हर दिन की ही तरह मंगलवार रात अपने काम में तैनात था। वर्धा रोड स्थित जामठा में मौजूद मेट्रो के यार्ड से बड़े ट्रेलर में गर्डर लोड़ कर अजनी चौक लाया जा रहा था।

मार्शल मेट्रो के सामानों की सुरक्षा के साथ शहर भर में गर्डर पहुँचने के वक्त ट्रैफिक को अनुकूल बनाने का काम करते है। बीती रात वैभव इसी काम में लगा हुआ था। रात लगभग साढ़े बारह बजे चिंचभवन पुलिया पार कर रहा गर्डर लोडेड ट्रेलर को साईड उपलब्ध करा रहा वैभव दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

दुर्घटना ट्रेलर क्रमांक एन एल 02 एन 1325 चला रहे ड्राईवर की गलती से हुई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फ़रार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.