Published On : Wed, Sep 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर मेट्रो को ” उत्कृष्टता मेट्रो परियोजना अवॉर्ड ”

Advertisement

जिओ स्पेशियल वर्ल्ड मीडिया संगठन ने किया सम्मानित


नागपुर: नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मीडिया क्षेत्र के एक प्रसिद्ध संगठन जियो स्पैटियल वर्ल्ड द्वारा “एक्सीलेंस मेट्रो प्रोजेक्ट अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया । केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री वीके सिंह द्वारा हॉलिडे इन होटल, एरोसिटी, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अवॉर्ड दिया गया।

जिओ स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर 2022 के निर्णायक मंडल ने महा मेट्रो को सर्वसम्मति से यह पुरस्कार देने का फैसला किया । श्री अमित घोष, अपर सचिव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, राजमार्ग ने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता की । यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जिओ स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड्स का हिस्सा है और एक ऐसे संगठन को दिया जाता है जिसने बुनियादी ढांचे के विकास, संपत्ति सर्वेक्षण, परिवहन में आमूलचूल परिवर्तन किया है। यह पुरस्कार उन संगठनों, परियोजनाओं या व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

निर्णायक मंडल ने ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ सभी आम नागरिकों को यात्रा का एक आसान और सुविधाजनक साधन प्रदान करने पर नागपुर मेट्रो परियोजना पर भी ध्यान दिया । महा मेट्रो देश का पहला संगठन है जिसने 5डी बीआईएम सिस्टम लागू किया है । 5D BIM डिजिटल परियोजना प्रबंधन की एक आधुनिक अवधारणा है । इसके तहत काम को बहुत ही उपयोगी तरीके से प्रबंधन किया जा सकता है।

5डी बीआईएम की मदद से, महा मेट्रो परियोजना के समय और लागत को नियंत्रित करने में सक्षम हुई । हाल ही में, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के हस्ते महामेट्रो को “सबसे बड़े डबल डेकर वाया डक्ट और फ्लाईओवर ब्रिज ऑन वन पिलर” के साथ-साथ `डबल डेकर वाया डक्ट’ पर सर्वाधिक मेट्रो स्टेशनों निर्माण के लिए एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है ।

Advertisement

महामेट्रो के श्री सुनील माथुर, निदेशक (रोलिंग स्टॉक, सिस्टम्स एंड ऑपरेशंस) ने श्री वीके सिंह से यह `एक्सीलेंस मेट्रो प्रोजेक्ट’ पुरस्कार स्वीकार किया ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.