Published On : Wed, Feb 5th, 2020

सेन्ट्रल एव्हेन्यू मार्ग पर ४ कि.मी.मेट्रो पटरी बिछाई,५०% कार्य पूर्ण

Advertisement

नागपूर:महा मेट्रो के (रिच-३) सीताबर्डी से प्रजापती नगर कॉरीडोर का कार्य तेज गती से शुरु है, सीताबर्डी से प्रजापती नगर तक मार्ग पर पटरी बिछाने कार्य किया जा रहा है ! करीब ४ कि.मी. मार्ग पर पटरी बिछाने कार्य पुरा हो गया है, जो कि इस मार्ग की कुल लंबाई के अनुसार ५०% काम हो चुका है ! सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन की दुरी दरम्यान ८.३० कि.मी. के इस मार्गापर कुल ०९ मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है, जिनका कार्य तेज गति से चल रहा है ! इस कॉरीडोर के अंतर्गत आने वाले स्टेशनो में कॉटन मार्केट,नागपूर रेल्वे स्टेशन,दोसर वैश्य चौक,अग्रसेन चौक, चितार ओली, टेलीफोन एव्सचेंज चौक, आंबेडकर चौक वैष्णोदेवी चौक,प्रजापती नगर का समावेश है .

नागपूर के पूर्व एवं पश्चिम नागपूर को जोडने वाला सेंट्रल एव्हेन्यू यह एक प्रमुख मार्ग है. इस मेट्रो मार्ग से सटकर गांधीबाग, इतवारी, मस्कासाथ इत्यादी ऐसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र जुडे है ! नागपूर का सेन्ट्रल एव्हेन्यू परिसर यह व्यावसायिक केंद्र बिंदू होने के कारण यहा सभी प्रकार के वाहनो का बडे पैमाने पर आवागमन होता है ! नागपूर शहर का विस्तार होने के कारण इस मार्ग पर दिनो दिन वाह्नो की संख्या बढती जा रही है ! मेट्रो रेल सेवा इस क्षेत्र की भीड को कम करने मे मददगार साबित होंगी ! इस मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू होने पर मेयो हॉस्पिटल,रेल्वे स्टेशन,कॉटन मार्केट,इतवारी बाजार क्षेत्र मे जाने वाले नागरीको को सुरक्षित और सुविधाजनक साधन उपलब्ध होगा.

दोसर वैश्य मेट्रो स्टेशन :

Advertisement

सेन्ट्रल एव्हेन्यू मार्ग के दोसर वैश्य चौक मेट्रो स्टेशन का कार्य तेज गती से शुरू है तथा स्टेशन के उपर पीईबी स्ट्रक्चर खडे करने के कार्य की शुरुवात कि गई है !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.