Published On : Mon, Dec 3rd, 2018

मेट्रो के ट्रेलर ने 2 को कुचला

Advertisement

नागपुर: मेट्रो रेल का लोहा ले जा रहे ट्रेलर ने वर्धमाननगर परिसर में बाइक पर सवार 2 मजदूरों को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गई. इसके पहले भी मेट्रो के वाहन और कार्य से दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में बाजार चौक, डिप्टी सिग्नल निवासी होरीलाल रामविलास वर्मा (28) और गोपालनगर चौक, डिप्टी सिग्नल निवासी नरेश इतवारी शाहू (35) का समावेश है. दोनों भंडारा रोड एक कारखाने में हमाली का काम करते थे.

शनिवार रात 1.30 बजे के दौरान नरेश और होरीलाल अपना काम निपटाकर बाइक क्र. एम.एच.49-ए.बी.2637 पर घर लौट रहे थे. वर्धमाननगर रेलवे क्रासिंग से पावर हाउस चौक की तरफ जाते समय मेट्रो रेल का लोहा ले जा रहे ट्रेलर क्र. एम.एच.02-क्यू.7053 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. दोनों बाइक सहित ट्रेलर के चक्के के नीचे कुचले गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही लकड़गंज थाने के पीएसआई पी.आर. साखरे अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.