नागपुर: उत्तर भारतीय समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली छठ पूजा की तैयारियां नागपुर में जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 25 और 28 अक्टूबर को मनाई जाने वाली इस पूजा को लेकर शहर के बाजारों में भारी रौनक देखी जा रही है।
अंबाझरी और फुटाळा तालाब परिसर में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। पूजा सामग्री, फल, नारियल, गन्ना, सूप, टोकरी और नए कपड़ों की खरीदारी के लिए श्रद्धालु दुकानों पर उमड़ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी हजारों भक्त सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए तालाब किनारे जुटेंगे।
नागपुर महानगरपालिका की ओर से सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। इस बीच, छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियों से भरे बाजारों में जबरदस्त भीड़ और बढ़ती मांग चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है। बाजारों में दिख रही यह चहल-पहल नागपुर की बहुसांस्कृतिक पहचान को उजागर करती है।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार










