Published On : Thu, Sep 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

मारबत महोत्सव में उतरेगा ‘काकरोज’ का बडग्या, भाईगिरी से NEET पेपर लीक तक तीखे संदेशों ने बढ़ाई

पारस बैसवारे
Advertisement

मारबत महोत्सव में उतरेगा ‘काकरोज’ का बडग्या, भाईगिरी से NEET पेपर लीक तक तीखे संदेशों ने बढ़ाईनागपुर: नागपुर के ऐतिहासिक मारबत महोत्सव में इस बार एक बडग्या खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। Action NGO की ओर से तैयार किए गए इस बडग्या का नाम ‘काकरोज’ रखा गया है। बडग्या पर लिखे तीखे और व्यंग्यात्मक संदेशों ने इसे महोत्सव से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।

भाईगिरी और NEET पेपर लीक का जिक्र

‘काकरोज’ बडग्या पर अलग-अलग सामाजिक और समसामयिक मुद्दों को लेकर संदेश लिखे गए हैं। इनमें “भाईगिरी करने वाला बस्ती का बड़ा काकरोज” और “NEET पेपर लीक मामले में दंगे करवाता है, Gen Z बोलकर सर पर न चढ़ाओ” जैसे संदेश शामिल हैं।

इन संदेशों के जरिए आखिर किन व्यक्तियों, समूहों या घटनाओं पर निशाना साधा गया है, इसे लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, बडग्या पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

व्यंग्य और विरोध की पुरानी परंपरा

मारबत महोत्सव की परंपरा में बडग्या को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्य, कटाक्ष और विरोध के प्रतीक के तौर पर निकाला जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत ‘काकरोज’ बडग्या के जरिए इस बार कई चर्चित मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई है।

ऐतिहासिक मारबत की परंपरा और मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर तीखे संदेशों के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि ‘काकरोज’ बडग्या नागपुर की सड़कों पर कितना प्रभाव छोड़ता है।

Advertisement

अब सवाल यही है—इस बार मारबत के निशाने पर आखिर कौन है?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.