नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना अंतर्गत दिवंगत मटका किंग समद की जमीन को लेकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को उनकी पत्नी बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिल्डर से बड़ी रकम वसूल की। हालांकि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
नागपुर के लकड़गंज पुलिस थाने में जमीन से जुडे इस बड़े फर्जीवाडे के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आरोप है कि खैरुन्निसा नाम की महिला ने खुद को मटका किंग समद की पत्नी बताकर उनकी बेसा स्थित जमीन पर दावा किया। महिला ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिल्डर रोहन ठक्कर से जमीन का सौदा किया और अलग-अलग समय पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हासिल कर ली।
जब लंबे समय तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई, तो बिल्डर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इसी वजह से पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि समद के नाम पर शहर में कई कीमती जमीनें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है और इन्हें लेकर पहले से विवाद चलता रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





