नागपुर: Best Police Units Awards: महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने 2021 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का पुरस्कार जीता है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने, सामुदायिक पुलिसिंग और प्रशासन विकसित करने के विभिन्न वर्गों के तहत राज्य पुलिस को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्लास A और B के आधार पर मिला रैंक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत सारंगल द्वारा 3 जनवरी को विजेताओं ने नाम की घोषणा की गई। बता दें कि जालना पुलिस को क्लास A और नागपुर पुलिस को क्लास B के आधार पर पुरस्कार मिला है। एक पुलिस सर्कुलर के अनुसार, 6,100 से कम भारतीय दंड संहिता मामलों वाली पुलिस यूनिट को ‘श्रेणी ए’ में रखा गया है, जबकि 6,100 से अधिक आईपीसी मामलों वाली पुलिस इकाइयों को ‘श्रेणी बी’ में रखा गया है।
क्लास A में रायगढ़ जिला पुलिस
बता दें कि ‘क्लास ए’ में रायगढ़ जिला पुलिस को दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस यूनिट का पुरस्कार मिला, जबकि सिंधुदुर्ग जिला पुलिस ने सत्र परीक्षण मामलों में सजा के लिए सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार जीता। पुलिसिंग के लिए प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ यूनिट के लिए बीड जिला पुलिस और सामुदायिक पुलिस पहल में सर्वश्रेष्ठ यूनिट के लिए गढ़चिरौली पुलिस को पुरस्कार हासिल हुआ है
क्लास B में पुणे शहर पुलिस
क्लास B में, पुणे शहर पुलिस ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस यूनिट का पुरस्कार जीता वहीं मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस ने पुलिसिंग के लिए प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ यूनिट का पुरस्कार जीता। सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने दो पुरस्कार जीते है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस यूनिट का मूल्यांकन 45 पूर्व-चयनित मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। बता दें कि जालना पुलिस बल औरंगाबाद रेंज के अंतर्गत आता है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Nagpur Airport Upgrade Fact Check | ₹300 Crore GMR Plan Explained
शादीशुदा महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत...#crimenews #nagpurnews #updatenews #latestnews
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, 160 से ज्यादा युवक हिरासत में" #NagpurNews...
मासूम की चीख, दरिंदे की तलाश! #nagpurnews #crime #LatestNews #NewsUpdate #accusedarrested #Police





