नागपुर: शहर के महाल इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के एक टोले ने धारदार हथियारों के साथ जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना एक प्रेम प्रसंग और इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से जुड़े विवाद के कारण हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की किसी अन्य युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती से नाराज़ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बदला लेने की नीयत से आरोपी करीब 12 साथियों के साथ रात करीब 11 बजे गाड़ीखाना और जोहरीपुरा इलाके में पहुंचा।
हाथों में तलवार और अन्य हथियार लिए युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की और सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। अचानक हुए इस हमले से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस उपायुक्त राहुल मदने के मुताबिक, इस मामले में कुल 12 युवकों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से कई आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
हरी मिर्च के भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
अकोला पश्चिम चुनाव विवाद में स्ट्रॉन्ग रूम फिर खुली #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate...
CJP–NALSAR विवाद: छात्रों के विरोध से BCI के फैसले तक...
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...





