Published On : Sun, Nov 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

महल में MD ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब, 6 आरोपी वांटेड

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में MD ड्रग्स का काला कारोबार लगातार फैल रहा है। इसी बीच एंटी नारकोटिक्स टीम ने महल इलाके में तड़के छापेमारी कर नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 130 ग्राम MD पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा समेत कुल 5 लाख 10 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया गया है। मामले में छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तड़के 3:50 से 6:40 बजे तक चली कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह 3:50 से 6:40 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्ला महल इलाके में शिशु विकास स्कूल के पीछे सुरेश बागल के घर के सामने यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय शेख मोहसीन अब्दुल गफूर, निवासी शिशु विकास स्कूल के पीछे, किल्ला महल और 23 वर्षीय शेख साकिब शेख आसिफ, निवासी तुलसीबाग, महल के रूप में हुई है।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम MD जैसा पाउडर बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है।

इसके अलावा दो मोबाइल फोन (30 हजार रुपये), एक बर्गमैन मोपेड (90 हजार रुपये), इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और ड्रग्स की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली जिपलॉक पन्नियां भी जब्त की गईं।

छह अन्य संदिग्धों की तलाश

इस मामले में पुलिस छह अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें तरबेज आलम उर्फ टिपू उर्फ अंग्रेज, राहिल सलाम शेख, नौशाद इमरान मलिक, इरफान, शेख इकराम शेख मुजफ्फर और अमीन शामिल हैं।

पुलिस को संदेह है कि इस ड्रग्स कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। जांच के जरिए MD की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से कौन-कौन जुड़ा है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस थाने में NDPS एक्ट की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत अपराध दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक भारत क्षीरसागर के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स टीम ने की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.