Published On : Sat, Aug 25th, 2018

ग्रीन नागपुर बनाने में नागपुर मेट्रो निभा रही अहम रोल

Advertisement

नागपुर – शहर के विकास को गति देने वाली अहम परियोजना नागपुर मेट्रो के रूप में शुरू है। इसे साकार कर रही कंपनी नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और महा मेट्रो का दावा है की मांझी मेट्रो ग्रीन मेट्रो होगी। ठीक इसी तरह प्रयास हो रहा है की नागपुर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का,इसके लिए शहर भर में कई जगहों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू है।

नागपुर मेट्रो ने भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अब तक लगभग 6 हजार पेड़ लगा चुकी है। गौरतलब हो की मेट्रो के निर्माणकार्य के लिए शहर भर में 11 सौ वृक्षो को क्षति पहुँची। नियम के मुताबिक किसी भी विकास काम में पेड़ों को काँटने के ऐवज में पांच पेड़ लगाने पड़ते है। इस हिसाब से देखे तो मेट्रो एक पेड़ के बदले लगभग 8 पेड़ लगा रही है। अब तक मेट्रो द्वारा 6 हज़ार पेड़ लगाए जा चुके है और लगभग 11 हजार पेड़ो को लगाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार को अंबाझरी वन क्षेत्र की 130 एकड़ जगह में ६ हजार पेड़ों के लगाने के अभियान का महा मेट्रो के महाप्रबंधक बृजेश दीक्षित ने शुरुवात की। इस जगह पर यहां पीपल, बरगत, हरडा, चिरोल, शमी, रीठा, महारुख, नीम आदि 36 प्रजाति के पौधे लगाये जा रहे हैं।

Advertisement

अंबाझरी में मेट्रो द्वारा रुद्राक्ष से लेकर चंदन सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का प्लांटेशन करेगी। इस जगह के अलावा मेट्रो को “लिटील वूड एक्सटेंशन” साकार करने के लिए वन विभाग द्वारा 130 एकड़ जगह भी उपलब्ध करायी गयी है। इसके पहले महा मेट्रो द्वारा, हिंगणा मार्ग पर लिटील वूड की 75 एकड भूमी में विभिन्न प्रजातियों के 5 हजार से अधिक पौधे लगाये गए है। ये सभी पौधे फलदायी,वनस्पति,और पर्यवारण संतुलन बनाने में सहायक साबित होंगे। मेट्रो को अमरावती मार्ग में प्राप्त जगह पर चंदन और रुद्राक्ष के पौधों के साथ गुलमोहर, अमलतास,नीम ब्लैकबेरी,आम,जैकफ्रुट,गुलाब,मोगरा के पेड़ लगाए जायेगे।

शहर की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मेट्रो परियोजना भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। मुंजे चौक से पारड़ी, खापरी, हिंगणा व कामठी रोड़ के लिए मेट्रो रेल चलाई चलेगी। ऐसे में सड़कों के बीच से 40 फीट उंचाई पर एलीवेटेड रुट तैयार किया जा रहा है। वैसे तो परियोजना सड़क के ऊपर एलीवेटेड रूट पर ही साकार हो रही है। लेकिन इसका कुछ हिस्सा ज़मीन पर भी होगा। कई सकरे मार्गो पर भी आड़े आने वाले पेड़ों को हटाया गया है। इस काम के लिए मेट्रो ने वन विभाग व एनएमसी से अनुमती भी ली। जिसके बदले में उन्होंने इससे 5 गुणा ज्यादा पेड़ लगाने का वादा भी किया। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत 11 सौ पेड़ों को काटा गया है। लेकिन मेट्रो प्रशासन इसके बदले 11 हजार पौधे लगाने का आश्वासन दे रहा है। दीक्षित की अब आड़े आने वाले पेड़ों को तोड़ने की बजाये उनके हस्तांतरण का काम किया जा रहा है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges