Published On : Wed, Jan 24th, 2018

एकतरफा प्यार में सरेराह युवक ने मारा खुद को ब्लेड, हुआ लहुलुहान

Advertisement
razor blade bloody

Representational Pic

नागपुर: नंदनवन थाना अंतर्गत दिघोरी उमरेड रोड टेलीफोन चौक के पास आज सुबह 11 बजे एकतरफा प्यार करने वाले युवक संदीप अरुण वासनिक उम्र 24 साल रुयाल – कुही गांव निवासी है। अरुण यह पिछले 1 – 2 साल से युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती अरुण को हमेशा तिरस्कार की नजरों से देखती थी। तभी युवक युवती को हमेशा परेशान करते रहता था। युवती यह दिघोरी में निजी मेडिकल स्टोअर्स में काम करती थी।

आज युवक मेडिकल स्टोर्स पर आया और युवती के सामने फिर से अपने प्यार का इजहार करने लगा। युवती ने अरुण को किसी किसी भी प्रकार का प्रतिसाद नहीं दिया। हाल ही में युवती की सगाई किसी युवक के साथ हुई थी। यह बात पता चलते ही युवक आग बबूला हो गया और जोश में आकर ब्लेड से खुद का गला काट डाला। अपने हाथों पर ब्लेड मारने लगा। युवती यह देख दौड़ कर अरुण को बचाने का प्रयास करने लगी उस दौरान ब्लेड युवती को भी लग गई।

यह घटना बीच चौराहे पर होने के वजह से देखते ही देखते चौराहे पर तमाशबीनों की भीड़ जुटने लगी। खून से लुहलुहान अरुण तड़पते रहा लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। वहां से गुजरते नगरसेवक झलके ने उन्हें अपने वाहन पर ले जाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। नंदनवन पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा किया। उधर युवती मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है और युवक अरुण वासनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.