Published On : Thu, Apr 11th, 2019

नागपुर विभाग में करीब 60 प्रतिशत हुआ मतदान

Advertisement

नागपुर- आज लोकसभा का मतदान शाम को सम्पन्न हुआ. नागपुर विभाग के छह लोकसभा मतदार संघ में करीबन 58 से 60 प्रतिशत मतदान होने का अंदाजा लगाया गया है. रामटेक लोकसभा में भी 58 से 60 प्रतिशत मतदान का ही अनुमान है. उम्मीद की जा रही थी कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा. गर्मी होने के कारण सुबह 7 बजे से ही ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट देने पंहुचे. बुजुर्ग, पहली बार मतदान करने पंहुचे युवाओ में मतदान करने का अलग ही जोश दिखाई दिया. शहर में ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर शांति के साथ मतदान हुआ. कुछ मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी होने की जानकारी भी सामने आयी थी. दोपहर में तेज गर्मी के बावजूद लोग मतदान करने पंहुचे. इनमें कई तो ऐसे थे जिनको बीमार होने के बावजूद उनको निजी वाहनों और ऑटो में लाया गया था. प्रशासन की ओर से सुविधाओ में कमी देखी गईं.

कई मतदाता नही कर पाए मतदान

शहर के विभिन्न प्रभागों में कई ऐसे मतदाता थे. जिनके नाम मतदाता सूची में नही थे. कईयो के नाम गलत और फ़ोटो सही तरीके से नही दिखने के कारण भी उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ ऐसे मामले की जानकारी भी मिली है कि मतदाता के नाम पर किसी ओर ने मतदान किया. जबकि असल मतदाता ने मतदान ही नही किया. डिजिटल होने का दावा करनेवाला प्रशासन भी कई मतदाताओ के वोटर कार्ड के फोटो और गलत पते को अब तक दुरुस्त नहीं कर पाया.

पुलिस का मतदान केंद्रों में रहा तगड़ा बंदोबस्त

Advertisement

मतदान को ध्यान में रखकर शहर के सभी केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहा. मतदान केंद्रों के पास मंडराने वाले पार्टी कार्यकर्ताओ को भी कई मतदान केंद्रों से बाहर किया गया. शहर के संवेन्दनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा काफी सतर्कता बरती गई. जिसके कारण शहर में मतदान ठीक ढंग से हो पाया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.