Published On : Mon, Mar 25th, 2019

नितिन गडकरी ने नागुपर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

Advertisement

नागपुर: लोकसभा चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट नागपुर में बीजेपी के दिग्‍गज नेता और मोदी सरकार में शानदार परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड रखने वाले नितिन गडकारी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. नामांकन भरने के लिए गडकरी ने रोड शो निकाला, जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. संघ के पोस्‍टर ब्‍वॉय कहे जाने वाले गडकरी एक बार बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी रहे हैं. गडकरी ने मीडियाकर्मियों से कहा, इस बार मैं और बड़े अंतर से जीतूंगा. लोगों की पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए कामों के बारे में अच्छी राय है. हमारी सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों से अधिक काम किया.

बता दें कि नागपुर लोकसभा सीट पर मतदान 11 अप्रैल को होना है. साल 2014 के चुनावों में कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख मतों के अंतर से हराने वाले गडकरी ने कहा कि वह इस बार बड़े अंतर से जीतेंगे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. गडकरी ने कहा, आपका समर्थन और प्यार हमारे लिए बड़ी ताकत है.

सीएम फड़णवीस ने कहा कि गडकरी नागपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा, वह महाराष्ट्र में रिकॉर्ड बनाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन राज्य में 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतेगा.

Advertisement

रामटेक (एससी) सीट से शिवसेना के मौजूदा सांसद कृपाल तुमाने ने भी रामटेक सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नागपुर में गडकरी के खिलाफ खड़े कांग्रेस के नाना पटोले और रामटेक सीट पर तुमाने को चुनौती दे रहे नितिन राउत के सोमवार को ही शाम तक नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.