Published On : Sat, Mar 20th, 2021

अब 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

Advertisement

नागपुर- 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसे एक बार फिर 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. नागपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. नितिन राऊत ने शनिवार को यह घोषणा की. आला अधिकारियों के साथ नितिन राऊत ने बैठक की , इस बैठक में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. इसी दौरान लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

नागपुर जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है. शनिवार को भी कोरोना के मरीज बढ़े है, तो वही 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

लॉकडाउन में चौपट हो रहे व्यापार के कारण व्यापारियों के विरोध के चलते व्यापारियों को कुछ रियायते दी गई है. शहर में सभी दुकानें शाम 4 बजे तक शुरू रहेगी, तो वही रेस्टॉरेंट रात 7 बजे तक शुरू रहेंगे. यह घोषणा भी पालकमंत्री राऊत ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.