Published On : Thu, May 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर-काटोल फोरलेन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से पूछा – 48 किमी का स्ट्रेच कब होगा पूरा?

Advertisement

नागपुर। नागपुर-काटोल मार्ग के 13 कि.मी से 62 कि.मी तक फोरलेन सड़क निर्माण में हो रही देरी पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जवाब तलब किया है। सितंबर 2021 में यह प्रोजेक्ट एनएचएआई ने अग्रवाल ग्लोबल इन्फ्राटेक प्रा. लि. और ज्वाइंट स्टॉक कम्पनी इंडस्ट्री एसोसिएशन को सौंपा था, लेकिन अभी तक कार्य अधूरा है।

इस देरी और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर एपीएमसी काटोल के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान संचालक दिनेश ठाकरे समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने जनहित याचिका दायर की थी। गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया कि वे बताएं, आखिर यह 48 किमी का लंबा स्ट्रेच कब तक पूरा किया जाएगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता महेश धात्रक और राज्य सरकार की ओर से मुख्य सरकारी वकील देवेन चौहान ने पक्ष रखा।

फौजदारी मामला दर्ज क्यों न किया जाए?

Gold Rate
Aug 11 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि ऐसी लापरवाही होती है, तो संबंधितों के खिलाफ फौजदारी मामले दर्ज किए जा सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि कलमेश्वर और काटोल तहसील में हुई दुर्घटनाओं का विवरण प्रस्तुत किया जाए। गुरुवार को अधिवक्ता चौहान ने यह जानकारी कोर्ट के समक्ष रखी। इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर एनएचएआई अधिकारियों और ठेकेदार कंपनियों पर फौजदारी मामला क्यों न दर्ज किया जाए।

कोर्ट ने यह भी बताया कि ठेकेदार कंपनी को 30 मार्च 2021 को कार्यादेश जारी हुआ था और प्रोजेक्ट की समयसीमा 28 अक्टूबर 2023 थी, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते पिछले पांच वर्षों से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement

कोर्ट ने जताई नाराजगी

हाई कोर्ट ने पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए लोगों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। यह प्रतीत होता है कि NH-357J नागपुर-काटोल सेक्शन की परियोजना को तार्किक अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया है। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में यह भी निर्देश दिया था कि सड़क पर रेडियम बोर्ड और डायवर्जन साइनबोर्ड लगाने व उनके रखरखाव के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Advertisement
72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 55 हजार का मंगलसूत्र झपटा #crimenews #nagpurnews #vidarbhanews

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 55 हजार का मंगलसूत्र झपटा #crimenews #nagpurnews...

पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान! BJP पर निशाना #NagpurNews #Politics #MaharashtraNews #Congress #BJP

पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान! BJP पर निशाना #NagpurNews #Politics #MaharashtraNews #Congress...

Job के नाम पर ₹25 लाख का खेल! #NagpurNews #Crime #jobfraud  #JobScam #Fraud #ConsultancyFraud

Job के नाम पर ₹25 लाख का खेल! #NagpurNews #Crime #jobfraud #JobScam...

सहकर्मी पर भरोसा पड़ा भारी! #NagpurNews #Crime #BankFraud #LoanFraud #LoanScam #BankEmployee

सहकर्मी पर भरोसा पड़ा भारी! #NagpurNews #Crime #BankFraud #LoanFraud #LoanScam #BankEmployee

नागपुर का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो फरार #vidharbnews #nagpur #crimenews #nagpurnews

नागपुर का कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो फरार #vidharbnews #nagpur #crimenews #nagpurnews

गवंढाळा ग्रामपंचायत जांच रिपोर्ट पर ग्रामीणों का धरना जारी #vidarbhanews #buldhana #newsupdate #news

गवंढाळा ग्रामपंचायत जांच रिपोर्ट पर ग्रामीणों का धरना जारी #vidarbhanews #buldhana #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges