Published On : Wed, Jul 8th, 2015

नागपुर : कन्हान के 25 बच्चें नहीं जाते स्कूल

Advertisement

Out of school childrens survey  (4)
कन्हान (नागपुर)। राज्यव्यापी स्कुल बाह्य बालक सर्वेक्षण मे कन्हान शहर और परिसर में 25 बच्चें शाला बाह्य मिले. इससे शासन की 100 प्रतिशत बच्चों को स्कूल भेजने की योजना की धज्जीयां उडी है.

राज्यव्यापी शाला बाह्य बालक सर्वेक्षण अंतर्गत कन्हान केंद्र के 46 सर्वेक्षण अधिकारीयों ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सर्वेक्षण अभियान चलाया. इस सर्वेक्षण में कन्हान परिसर में करीब 25 बच्चे शाला बाह्य मिले. इसमें हनुमान नगर में 01, विवेकानंद नगर के 03, सतरापुर के 11, वाघधरेवाडी के 12 बच्चे शामिल है. इस सर्वेक्षण के शुभारंभ में कन्हान जिला परिषद शाला के समीप वडार समाज के तीन बच्चे शाला के बाहर मिले. इन बच्चों का सर्वेक्षण अधिकारी भीमराव शिंदे मेश्राम ने तुरंत नाम दर्ज किया.

सर्वेक्षण अधिकारी खिलेश बढ़िये ने वडार समाज के लोंगो को शिक्षा का महत्त्व समझाया तथा गट शिक्षा अधिकारी समिधा कुलकर्णी ने छात्रों के उंगलियों को स्याही लगाकर नाम दर्ज किया. इस दौरान शिक्षण विस्तार अधिकारी बाबा उमाठे, नोंदणी केंद्र अधिकारी वनिता काले, पत्रकार संघ के सदस्य कमल यादव, एल.सी. कलंबे, पी.वी. जाधव, एस. ए. लोणकर आदि उपस्थित थे.
Out of school childrens survey  (3)
Out of school childrens survey  (2)
Out of school childrens survey  (1)
Out of school childrens survey  (5)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.