Published On : Thu, Aug 9th, 2018

कमला नेहरू कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगा

Advertisement
fraud

Representational Pic

नागपुर: कमला नेहरू कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने कई छात्रों को ठग लिया. उनसे पैसे और दस्तावेज ले लिए, लेकिन किसी को प्रवेश नहीं मिला. जांच पड़ताल करने पर पैसे लेने वाला व्यक्ति फरार होने की जानकारी मिली.

परेशान छात्रों ने बुधवार को सक्करदरा थाने पहुंचकर शिकायत की. तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. काफी देर तक थाने में गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही.

पीड़ित छात्रों ने बताया कि कालेज के चौकीदार पठान ने उन्हें महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिलाया. उसने सभी को नीलेश श्रीखंडे नामक व्यक्ति से मिलाया. नीलेश ने हर छात्र से 25,000 रुपये डोनेशन के नाम पर लिए.

इसके अलावा उनके 10वीं, 12वीं और जाति प्रमाणपत्र भी लिया. समय बीत जाने के बावजूद छात्रों को प्रवेश नहीं मिला. नीलेश फरार होने की जानकारी मिली. छात्र सक्करदरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.