Published On : Fri, Jul 8th, 2016

ज़ीरो माईल खिसका जरूर पर देश का केंद्र नागपुर ही – उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

Advertisement

Nitin Gadkari and Vice President Ansari
नागपुर:
नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने शुक्रवार को नागपुर पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति ने नागपुर को देश का केंद्र बताया। अपने भाषण की शुरुआत में नागपुर के संदर्भ में अपनी बात कहते हुए उपराष्ट्रपति ने देश के भौगोलिक केंद्रबिंदु ज़ीरो माईल का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल से नागपुर में देश का ज़ीरो माईल है और मैंने सुना है वह अपनी जगह से खिसक चुका है। पर असल में देश का केंद्र नागपुर ही है।

कार्यक्रम के लिए अपने तय और लिखित भाषण से इतर यह बात उपराष्ट्रपति ने ऐसे ही नहीं कही। दरअसल यह बात राजनितिक तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कही गई। उपराष्ट्रपति की इस राजनितिक तौर पर व्यंगात्मक रूप से कही बात से मंच पर मौजूद नितिन गड़करी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और उपस्थित लोग भी ठहाके लगाने लगे। शायद उपराष्ट्रपति भी यह मानते है की देश में जो भी कुछ चल रहा है उसका केंद्र नागपुर ही है। ज़ीरो माईल के बहाने वह बड़ी बात कह गुजरे। बाहर हाल-माहौल हो हल्का करने उन्होंने नागपुर और यहा के संतरों की भी तारीफ की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.