नागपुर: नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने शुक्रवार को नागपुर पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति ने नागपुर को देश का केंद्र बताया। अपने भाषण की शुरुआत में नागपुर के संदर्भ में अपनी बात कहते हुए उपराष्ट्रपति ने देश के भौगोलिक केंद्रबिंदु ज़ीरो माईल का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल से नागपुर में देश का ज़ीरो माईल है और मैंने सुना है वह अपनी जगह से खिसक चुका है। पर असल में देश का केंद्र नागपुर ही है।
कार्यक्रम के लिए अपने तय और लिखित भाषण से इतर यह बात उपराष्ट्रपति ने ऐसे ही नहीं कही। दरअसल यह बात राजनितिक तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कही गई। उपराष्ट्रपति की इस राजनितिक तौर पर व्यंगात्मक रूप से कही बात से मंच पर मौजूद नितिन गड़करी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और उपस्थित लोग भी ठहाके लगाने लगे। शायद उपराष्ट्रपति भी यह मानते है की देश में जो भी कुछ चल रहा है उसका केंद्र नागपुर ही है। ज़ीरो माईल के बहाने वह बड़ी बात कह गुजरे। बाहर हाल-माहौल हो हल्का करने उन्होंने नागपुर और यहा के संतरों की भी तारीफ की।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




