Published On : Sat, Jul 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप

Advertisement

नागपुर: शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई एक पहचान खूनी टकराव में बदल गई। आरोप है कि एक युवती को बार-बार फोन कर परेशान करने का विरोध करने पर उसके दोस्त पर हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उसकी मोपेड को टक्कर मारी, फिर बीच सड़क पर मारपीट कर उसका महंगा iPhone लूट लिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना रानी दुर्गावती चौक की है। शिकायतकर्ता रमीज अहमद मोबिन अहमद पिंजारे की महिला मित्र की दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी आदित्य कोचे से पहचान हुई थी। आरोप है कि पहचान के बाद आदित्य लगातार युवती पर मिलने का दबाव बनाने लगा और बार-बार फोन कर उसे परेशान कर रहा था।

जब युवती ने इसकी जानकारी रमीज को दी, तो उसने आरोपी को फोन कर रानी दुर्गावती चौक पर मिलने के लिए बुलाया। शिकायत के मुताबिक, बातचीत के बजाय वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने रमीज को घेर लिया। उसकी मोपेड को टक्कर मारकर गिराया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

हमले के दौरान आरोपियों ने रमीज का iPhone भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की।

Advertisement

पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी आदित्य कोचे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके छह फरार साथियों—अमित वानखेडे, रेहान अंसारी, अबरार अंसारी, रमजान शाह, साहिल अबरार और रमीज—की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.