Published On : Sun, Apr 12th, 2020

महाराष्ट्र को तीन जोन में बांटा गया: नागपुर रेड जोन मे 

Advertisement


नागपुर: संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 15 से ज्यादा मरीजों वाले जिलों को रेड जोन में रखा है। इससे कम वालों को ऑरेंज जोन और जहां एक भी मरीज नहीं है उसे ग्रीन जोन में रखा गया है। माना जा रहा है कि इसी के आधार पर अगले लॉकडाउन का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

रेड जोन: मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली और औरंगाबाद।

ऑरेंज जोन: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नाशिक, अहमदनगर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और गोंदिया।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ग्रीन जोन: धुले, नंदुरबार, सोलापुर, परभणी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल हैं।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां एक हजार 778 मामले सामने आ चुके हैं और मौतों की संख्या 127 तक पहुंच गई। संक्रमितों की तादाद में लगातार इजाफा होता जा रहा है।

Advertisement

रविवार को 17 नए केस आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1778 पर पहुंच गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन पार्ट-2 अब और ज्यादा सख्त होगा। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य को तीन जोन में बांटा गया है।

जनता के रुख पर तय होगा 30 अप्रैल के बाद लॉकडाउन

30 अप्रैल के बाद भी क्या लॉकडाउन जारी रहेगा। इस पर शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह जनता पर निर्भर करता है। फिलहाल उस वक्त के हालात देखकर सरकार निर्णय लेगी। उधर, लॉकडाउन के चलते ईस्टर के मौके के बावजूद मुंबई के सभी गिरिजाघरों को बंद रखा गया है। इनमें माहिम स्थित सेंट माइकल चर्च भी शामिल है। यह पहली बार है जब इस चर्च में ईस्टर की सामूहिक प्रार्थना नहीं होगी। इसके बाद कुछ लोग चर्च के बाहर ही प्रार्थना करते नजर आए। ऐसा ही हाल पुणे, नागपुर और नासिक के चर्चों में भी देखने को मिले हैं।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

मुंगसे फार्म पर अघोरी कृत्य, नौ गिरफ्तार #maharashtranews #crime #newsupdate #latestnews #aghori

मुंगसे फार्म पर अघोरी कृत्य, नौ गिरफ्तार #maharashtranews #crime #newsupdate #latestnews #aghori

भिवंडी में 9 टन मुदतबाह्य आटा जब्त #MaharashtraNews #NewsUpdate #FDA #LatestNews

भिवंडी में 9 टन मुदतबाह्य आटा जब्त #MaharashtraNews #NewsUpdate #FDA #LatestNews

भिवंडी में श्रद्धा के साथ मनाया मोहर्रम #maharashtranews #latestnews #moharam #newsupdate

भिवंडी में श्रद्धा के साथ मनाया मोहर्रम #maharashtranews #latestnews #moharam #newsupdate

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल #MaharashtraNews #LatestNews #Andolan #karmachari

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल #MaharashtraNews #LatestNews #Andolan #karmachari

कामठी में महिला की निर्मम हत्या...  #nagpurnews #crime #newsupdate #murder #LatestNews #kamthi

कामठी में महिला की निर्मम हत्या... #nagpurnews #crime #newsupdate #murder #LatestNews #kamthi

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges