Published On : Tue, Aug 10th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

2020 तक के अनधिकृत लेआउट के आवेदन स्वीकार करेगा नागपुर सुधार प्रन्यास

Advertisement

वेद फाउंडेशन नागपुर के अध्यक्ष खेमराज दमाहे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति श्री मनोज कुमार सूर्यवंशी से मिलकर उन्हें गुंठेवारी के अंतर्गत अनधिकृत लेआउट 2020 तक नियमित करने संबंधी नए आवेदन लेने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निवेदन देकर सविस्तर चर्चा की गई

अभी तक 31/12 /2020 तक पंजीबद्ध भूखंड नियमित किए जातेथे,पिछले 2 वर्षों से गुंठेवारी का कार्य नागपुर महानगर पालिका के पास होने के कारण काम ठप्प पड़ा था अभी यथाशीघ्र नए आवेदन लेकर लेआउट नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो ऐसी मांग सभापति महोदय से की गई .

नागपुर सुधार प्रन्यास सभापति ने शीघ्र यह प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि सभी अनधिकृत लेआउट के नागरिकों को इसका लाभ हो .
शिष्ट मंडल में सर्वश्री बालकृष्ण आवारी, दिगंबर उचितकर, विनय शर्मा ,हरीश मनकानी, राजेश मेश्राम ,सुनील रंगारी इत्यादि उपस्थित थे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.