Published On : Mon, Jul 16th, 2018

Nagpur: दूध उत्पादकों को दाम बढ़ाकर देने की मांग पर सदन का कामकाज दो बार स्थगित

Advertisement

Nagpur: सरकार से दूध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर ₹5 बढ़ाकर देने की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया. जिसे लेकर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. इस मांग को लेकर शिवसेना भी विपक्ष के साथ नजर आई.

इस दौरान विपक्ष रनों घंटी बजा कर विधानसभा की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया. आज से शेतकरी संगठन की ओर से महाराष्ट्र में दूध रोको आंदोलन शुरू किया गया है.

संगठन की ओर से दूध उत्पादन किसानों को ₹5 दर बढ़ा कर देने की मांग की है. सांसद राजू शेट्टी के आवाहन की गूँज आज महाराष्ट्र के विधानसभा में भी पहुंची.

Advertisement

किसानों की इस मांग को लेकर विधानसभा में शिवसेना सहित कांग्रेस और एनसीपी की ओर से जोरदार हंगामा किया गया, जिससे सभा को दो बार स्थगित करना पड़ा.

शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि किसानों को ₹5 प्रति लीटर की दर से सरकार को किसानों को दाम देने की मांग का समर्थन किया गया है. जिस तरह से दूध के पाउडर की कीमत ₹5 बढ़ा कर दी जा रही है उसी तर्ज़ पर किसानों को भी भुगतान हो. वहीं एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है.

By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.