Published On : Thu, Mar 14th, 2019

होली की हुड़दंग’ फगुआ गीतों का कार्यक्रम हिंदी भाषी सेना करेगी आयोजित

Advertisement

23 को रंगारंग कार्यक्रम

नागपुर: अखिल भारतीय हिंदी भाषीय बहुउद्देशीय संस्था द्वारा प्रणित हिंदी भाषी सेना की ओर से मानकापुर स्थित सेना कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं का सत्कार किया गया व साथ ही होली मिलन समारोह पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली के उपलक्ष्य पर शनिवार 23 मार्च को ‘होली की हुड़दंग’ फाग गीतों पर आधारित होली मिलन समारोह आयोजन किया गया है।

Advertisement

कार्यक्रम न्यू चोपड़े लाॅन, अवस्थी नगर में शाम 5 बजे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर हिंदी भाषी सेना की ओर से रंगरंगीली होली मनाई जाएगी। इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

होली मिलन समारोह की सफलतार्थ भागवत सिंह खंगार, दीपक पांडेय, अर्जुन सिंह, मीता गुप्ता, अमोद राय, विक्की पांडेय, कमलेश राय, कन्हैया शास्त्री, अजय मोहबे, हरिप्रसाद पांडेय, दूधनाथ पटेल, ओम सरोदे, दिवेश राय, ओमप्रकाश पांडेय सहित सेना के सभी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं। मनोज कुमार सिंह ने समाजबंधुओं से होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.