Published On : Fri, Mar 3rd, 2017

भूलकर भी राज्य परिवहन निगम की हेल्पलाइन नंबर पर फोन न करें

Advertisement

ST Helpline Number
नागपुर:
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नीत शिवसेना एवं आरपीआई गठबंधन की सरकार बनने के बाद अनेक जनोपयोगी योजनाएं शुरु हुईं, राज्य परिवहन निगम यानी एसटी बसों के लिए शुरु की गई उपभोक्ता हेल्पलाइन भी उसमें से एक है। लेकिन राज्य सरकार की हर जनोपयोगी योजना की ही तरह एसटी बसों के यात्रियों के लिए जारी यह हेल्पलाइन नंबर भी आम नागरिक के ‘पहुँच से दूर’ है।

आम नागरिक की पहुँच से दूर इसलिए कि यदि आप इस हेल्पलाइन नंबर 1800-221-250 पर फोन करेंगे तो बस घंटी बजती रहेगी और कोई आपका फोन रिसीव नहीं करेगा, किंतु जैसे ही आप इस हेल्पलाइन नंबर नहीं लगने की शिकायत राज्य परिवहन निगम के किसी अधिकारी से करेंगे, वह उक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाएगा और उसका फोन लग जाएगा। आपके सामने वह अधिकारी दो-चार बात भी करेगा। इससे उत्साहित होकर आप फिर से उस हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाना शुरु करेंगे और बस घंटी बजती रहेगी, कोई रिसीव नहीं करेगा और आपको अपने आम नागरिक होने का विश्वास हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह हेल्पलाइन नंबर सभी एसटी बसों के भीतर बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित है और इसे 24 घंटे यात्रियों की सेवा, सुविधा, मदद और सहयोग के लिए शुरु किया गया है। शायद सरकार को लगता है कि इस हेल्पलाइन पर घंटी बजने भर से यात्री की दिक्कत, परेशानी दूर हो जाएगी और वह खुश होकर कहेगा, ‘जय महाराष्ट्र।’

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident #Teacher #newsupdate

नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...

जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion #MaharashtraNews #news

जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion...

अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews

अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews

स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra #nnew

घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra...

अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा हमला #BJP #MaharashtraPolitics #Gondia #NavneetRana  #MaharashtraNews

अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा हमला #BJP #MaharashtraPolitics #Gondia #NavneetRana #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges