Published On : Mon, Apr 13th, 2020

नागपुर में पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 47

Advertisement

नागपुर।: सोमवार सुबह नागपुर में 3 और मरीजों की जांच कोरोना पॉजिटिव मिली है। मेयो के डीन डॉ अजय कुमार केवलिया ने बताया कि मेयो लैब जांच में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

मरीजों में जबलपुर के भी शामिल हैं, जो दिल्ली से लौटकर नागपुर पहुंचे थे। उन्हें दिल्ली से लौटे लोगों के साथ एमएलए हॉस्टल में कोरांटाइन किया गया था। डॉ केवलिया ने बताया कि रविवार की जांच में पॉजेटिव आए छह में से चार मरीजों को एमएलए हॉस्टल से सोमवार सुबह मेयो लाया जा चुका है। शेष दो मरीज पहले ही मेयो लाए जा चुके थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को भी जल्द ही मेयो लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से प्राप्त जानकारी के आधार पर मरकज में शामिल 251 व्यक्ति और उनके संपर्क में आए 30 यानी कुल 281 लोगों को एमएलए हॉस्टल व लोणारा में काेरांटाइन किया गया था। दिल्ली से आए कुछ लोग मूल रूप से जबलपुर के हैं। इनमें से चार की जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव मिली थी। सोमवार को पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

जबलपुर के भी निवासी

Advertisement

अब सभी को क्वॉरेंटाइन वार्ड से अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी, वही फर्स्ट कांटेक्ट सेकंड कांटेक्ट और थर्ड कांटेक्ट के आधार पर लोगों की जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही उनसे पूछताछ की जाएगी, जिससे आगे की चैन का पता चल सके और यदि उनके संपर्क में कोई व्यक्ति आया हो, जिसकी वजह से वह संक्रमित हुआ हो तो उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.