Published On : Mon, Jan 27th, 2020

नागपुर के हज हाउस पर नहीं फहरा तिरंगा, मुद्दे पर हो रही राजनीति

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र हज कमेटी का नागपुर स्थित हज हाउस इस गणतंत्र दिवस पर भी झंडा वंदन से वंचित रखा गया। राष्ट्रध्वज को लेकर महाराष्ट्र हज कमेटी में ही कथित तौर पर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच सूत्रों से पता चला है कि गणेश पेठ पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया जा रहा है, हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई।

नागपुर टुडे से बात करते हुए महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि कमेटी के शासकीय धड़े के लोग झंडा वंदन को लेकर सरासर लापरवाही बरत रहे हैं। सिद्दीकी का कहना है कि गणतंत्र दिवस से पूर्व उन्होंने महाराष्ट्र हज कमेटी के राज्य सरकार के अधीन आने वाले कार्यकारी सदस्यों को पत्र लिखकर महाराष्ट्र हज कमेटी के मुंबई एवं नागपुर स्थित कार्यालय में झंडा वंदन की व्यवस्था करने की अपील की थी, लेकिन महाराष्ट्र हज कमेटी के अधिकारियों ने यह कहकर उनकी अपील खारिज कर दी कि केंद्रीय हज कमेटी के मुंबई स्थित हज हाउस में झंडा वंदन किया जाता है एवं महाराष्ट्र हज कमेटी कार्यालय में झंडा वंदन संभव नहीं है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सिद्दीकी ने बताया कि रविवार सुबह जब वो नागपुर स्थित महाराष्ट्र हज कमेटी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें वहां कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। उन्होंने बताया कि नागपुर स्थित कार्यालय में कमेटी के 3 पद मंजूर है लेकिन इनमें से कोई भी पद भरे नहीं गए हैं। उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां तक कि स्थानीय लोगों ने भी जब हज हाउस पर झंडा फहराने की मांग की तो उन्होंने उनके निवेदन को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसके चलते हज हाउस पर इस गणतंत्र दिवस को भी झंडा नहीं फहराया गया। झंडा वंदन के लिए बाकायदा डंडा तो लगाया गया है लेकिन इस पर तिरंगा नहीं फहराया जाता।

Advertisement

मुंबई हज कार्यालय में 1995 से नहीं लहराया तिरंगा

नागपुर टुडे के साथ आगे चर्चा में जमाल सिद्दीकी ने दावा किया कि महाराष्ट्र हज कमेटी के मुंबई स्थित कार्यालय में साल 1995 से तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है।

अल्पसंख्यक मंत्री को लिखा पत्र

जमाल सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक को भी पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया था कि महाराष्ट्र हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी की ओर से राष्ट्रध्वज फहराने में आशा क्षमता दिखाई गई है। उन्होंने झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश देने की मांग की थी लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

गौरतलब है कि इस समय राज्य में कांग्रेसी शिवसेना की सरकार है जबकि महाराष्ट्र हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भाजपा से हैं।।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges