Published On : Thu, Dec 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

3 एवं 4 दिसंबर को नागपुर ग्रंथोत्सव

Advertisement

नागपुर: राज्य की सांस्कृतिक नीति के तहत राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 3 और 4 दिसंबर को नागपुर ग्रंथोत्सव का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों का आयोजन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पुस्तकालय निदेशालय एवं जिला पुस्तकालय अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इस ग्रंथोत्सव के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक बिक्री जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस ग्रंथोत्सव का उद्घाटन समारोह 3 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद कृपाल तुमाने का समावेश होगा। वरिष्ठ लेखक डॉ वी एस जोग समारोह के उद्घाटक होंगे, जबकि राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुभाष आर. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि उपन्यासकार डॉ. भारती सुदामे होंगी। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. विपिन ईटनकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

उद्घाटन समारोह से पहले सुबह 8.45 बजे ग्रंथ पूजन एवं ग्रंथडिंडी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रंथडिंडी का मार्ग सेवा सदन शिक्षण संस्था परिसर से विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह हॉल तक होगा।

ग्रन्थोत्सव के उद्घाटन के बाद 3 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे प्रथम सत्र में ऑडियो विजुअल मीडिया के ज़रिए साहित्य संबंधित विषयों पर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। उसके बाद दूसरे सत्र में शाम 4.15 बजे मंजिरी देवरस का व्याख्यान होगा। तृतीय सत्र में शाम 5 बजे ग्रंथप्रेमी रंग काव्य विषय पर काव्य गोष्ठी होगी।

Advertisement

रविवार 4 दिसंबर को प्रथम सत्र में सुबह 11 बजे पठन संस्कृति एवं पुस्तकालयों के योगदान पर संगोष्ठी होगी। द्वितीय सत्र में व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। तीसरे सत्र का समापन वत्सला पोलकमवार – आंबोणे की आत्मकथा के साथ होगा। समापन कार्यक्रम शाम 5.15 बजे प्रारंभ होगा। जिला ग्रंथोत्सव समिति ने अधिकतम संख्या में पुस्तक प्रेमियों से इस ग्रंथोत्सव में भाग लेने और विविध कार्यक्रमों का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.