Published On : Fri, Oct 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर विभाग पदवीधर चुनाव : 60.69% मतदान, वर्धा में सबसे ज्यादा 68.86% वोटिंग, शाम 4 बजे तक 1.55 लाख स्नातकों ने किया वोट

Advertisement

– 6 जिलों में 2.55 लाख मतदाता, नागपुर में 60.20%, गढ़चिरोली में 68.78% और भंडारा में सबसे कम 52.35%, टेंटेटिव आंकड़े जारी

नागपुर : नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए गुरुवार को सुबह 8.00 से दोपहर 4.00 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सहायक निवडणूक निर्णय अधिकारी तथा अपर आयुक्त (सा.प्र.) नागपुर विभाग, प्रवीण कुमावंशी ने टेंटेटिव टक्केवारी जारी की है।

कुल 6 जिलों में मतदाता यादी अनुसार 2,55,603 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 1,47,280 पुरुष, 1,08,301 स्त्री और 22 इतर मतदाता हैं। शाम 4 बजे तक कुल 1,55,133 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें 94,457 पुरुष और 60,676 स्त्री शामिल हैं। कुल मतदान प्रतिशत 60.69% रहा। पुरुषों में 64.13% और महिलाओं में 56.03% मतदान हुआ।

जिल्हानिहाय स्थिति –

1. नागपुर – सबसे बड़ा जिला। 1,44,466 मतदाता (76,754 पुरुष, 67,690 स्त्री, 22 इतर)। मतदान 86,974 (49,099 पुरुष, 37,875 स्त्री) – 60.20%। पुरुष 63.97%, स्त्री 55.95%।

Advertisement

2. भंडारा – सबसे कम मतदान। 21,349 मतदाता (13,247 पुरुष, 8,102 स्त्री)। मतदान 11,176 (7,787 पुरुष, 3,389 स्त्री) – 52.35%।

3. गोंदिया – 22,176 मतदाता (13,965 पुरुष, 8,211 स्त्री)। मतदान 13,876 (9,037 पुरुष, 4,839 स्त्री) – 62.57%। पुरुष 64.71%, स्त्री 58.93%।

4. वर्धा – सबसे अधिक मतदान। 21,742 मतदाता (13,099 पुरुष, 8,643 स्त्री)। मतदान 14,972 (9,615 पुरुष, 5,357 स्त्री) – 68.86%। पुरुष 73.40%।

5. चंद्रपुर -32,262 मतदाता (20,905 पुरुष, 11,357 स्त्री)। मतदान 18,775 (12,326 पुरुष, 6,449 स्त्री) – 58.20%।

6. गढ़चिरोली (स. 8 से 3) – 13,608 मतदाता (9,310 पुरुष, 4,298 स्त्री)। मतदान 9,360 (6,593 पुरुष, 2,767 स्त्री) – 68.78%। पुरुषों में 70.82% के साथ सबसे अधिक भागीदारी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े टेंटेटिव हैं, अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.