Published On : Wed, Oct 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर पदवीधर चुनाव में बड़ा उलटफेर : दूसरी फेरी में कोहले आगे, वंजारी पिछड़े

Advertisement

– दूसरी फेरी में कोहले को मिले 32,853 दूसरी पसंद के वोट, कुल 60,924 वोटों के साथ 4,294 वोटों से आगे – वंजारी को 27,632 वोट मिले, कुल 56,630 वोट, कोटा 75,438 पार करना बाकी

नागपुर: नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ – 2026 के चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती के बाद मुकाबला पूरी तरह पलट गया है। पहले राउंड में 927 वोटों से पीछे चल रहे भाजपा के सुधाकर विट्ठलराव कोहले ने दूसरी फेरी में जबरदस्त बढ़त बना ली है।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दूसरी फेरी के आंकड़ों के अनुसार दूसरी पसंद (Second Preference) के वोट बंटने के बाद स्थिति इस प्रकार है –

दूसरी फेरी के बाद टॉप-3 उम्मीदवार :

– सुधाकर कोहले: पहले राउंड 28,071 + दूसरे राउंड 32,853 = कुल 60,924 वोट*
– अभिजीत वंजारी: पहले राउंड 28,998 + दूसरे राउंड 27,632 = कुल 56,630 वोट
– नितेश कराले: पहले राउंड 14,708 + दूसरे राउंड 9,541 = कुल 24,249 वोट

Advertisement

यानी पहली फेरी में 927 वोटों से आगे चल रहे वंजारी अब दूसरी फेरी में 4,294 वोटों से पिछड़ गए हैं। कोहले को दूसरी फेरी में सबसे ज्यादा 32,853 वोट मिले हैं, जबकि वंजारी को 27,632 वोट मिले।

कोटा अभी भी दूर –

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए कोटा 75,438 तय किया है। फार्मूला – (कुल वैध वोट / 2) + 1।

दूसरी फेरी के बाद –
– कुल वैध वोट – 1,50,874
– कुल खारिज वोट – 15,032
– कुल वोट – 1,65,906

अभी तक कोई भी उम्मीदवार 75,438 का कोटा पार नहीं कर पाया है। कोहले को कोटा पाने के लिए अभी भी 14,514 वोटों की जरूरत है, जबकि वंजारी को 18,808 वोटों की जरूरत है। इसलिए अब तीसरी फेरी की ओर चुनाव बढ़ सकता है, या सबसे कम वोट वाले उम्मीदवारों के वोट फिर से ट्रांसफर होंगे।

अन्य उम्मीदवारों का हाल –

– संजय ठूल – 1,762 + 1,329 = 3,091
– सुमेध गडापायले – 521 + 575 = 1,096
– मंगेश वानखेडे – 642 + 387 = 1,029
– अतुल देशमुख – 576 + 345 = 921
– धनंजय बोरकर – 612 + 237 = 849

दूसरी फेरी में स्पष्ट हो गया है कि नितेश कराले के वोटरों की दूसरी पसंद भाजपा की ओर ज्यादा झुकी है, जिसके कारण कोहले को बड़ी बढ़त मिली है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.