Published On : Tue, Oct 23rd, 2018

नागपुर गो-एयर विमान में महिला यात्री की मौत

Advertisement

नागपुर: अहमदाबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में महिला यात्री की मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, लेकिन जांच करने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक तांदुलखेड़ा, अहमदाबाद निवासी दिपांशा जितेंद्र गंगवानी (43) बताई गई. जानकारी के अनुसार दिपांशा कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी. उपचार के लिए ही उन्हें कोलकाता जाना था.

सोमवार की सुबह वे अपने पति जितेंद्र के साथ गो-एयर विमान में अहमदाबाद से कोलकाता जाने के लिए सवार हुई. फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. पति ने फ्लाइट के क्रू मेंबर को जानकारी दी. हालत बिगड़ती जा रही थी. इसीलिए नागपुर एटीसी को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की अनुमति मांगी गई. 8.15 बजे के दौरान विमान को एयरपोर्ट पर उतारा गया. तब तक मेडिकल हेल्प मांगी जा चुकी थी.

केयर अस्पताल से एम्बुलेन्स में डाक्टरों की टीम एयरपोर्ट पहुंची. दिपांशा को आगमन गेट पर लाया गया. यहां डाक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोनेगांव पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.