Published On : Sat, Oct 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में बुजुर्ग से लूट, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शहर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग को ई-रिक्शा में बैठाने का झांसा दिया और उनकी जेब से नकदी निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है।

ई-रिक्शा में बैठाने के बहाने की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरा निवासी दुलीचंद लालाजी मेश्राम शुक्रवार सुबह होम्योपैथिक अस्पताल जाने के लिए बस से मोक्षधाम घाट चौक रोड पर उतरे थे। इसके बाद वे पैदल अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो आरोपी उनके पास पहुंचे और उन्हें ई-रिक्शा में बैठने के लिए कहा।

बुजुर्ग ने ई-रिक्शा में बैठने से मना कर दिया। इसी बीच ई-रिक्शा में पीछे बैठे आरोपी ने उनकी पैंट की पिछली जेब में हाथ डालकर उसमें रखी पूरी नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों आरोपी ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की शिकायत मिलने के बाद गणेशपेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान गणेशपेठ निवासी कौशिक बनर्जी और आकाश मिश्रा के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और लूटी गई पूरी नकदी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.