Published On : Sat, Jul 15th, 2017

बीजेपी नेता की डिक्की में मिला मांस गौमांस ही था

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले के भारसिंगी में बीजेपी नेता की डिक्की में मिला मांस, गौमांस ही था। मांस को जाँच के लिए रिजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया था जहाँ की गई जाँच में इस बात का खुलासा हुआ है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र बालकवडे ने नागपुर टुडे से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि सलीम की गाडी की डिक्की में गौमांस ही था। अब इस मसले पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजीव पोतदार ने सलीम इस्माईल शाह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

जिले के काटोल तहसील अंतर्गत आने वाले भारसिंगी में गौमांस ले जाने के शक में सलीम की कुछ युवको ने बेदम पिटाई की थी। इस घटना के बाद मारपीट करने वाले चार युवकों मोरेश्वर तांदुलकर, जगदिश चौधरी, अश्विन उईके और रामेश्वर तायवाडे को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था। जिस समय यह सलीम के साथ मारपीट की गई उसी समय किसी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था जो बाद में वायरल हो गया था।

Advertisement

गाड़ी की डिक्की में गौमांस होने की पुष्टि के बाद सलीम की गिरफ़्तारी भी हो सकती है। हालांकि यह घटना सामने आने के बाद उसने खुद और उसके परिवार के लोगो ने इस बात से इनकार किया था। सलीम की पत्नी ज़रीन इस्माईल ने पति पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए मांस के कारोबार की बात से इनकार किया था बरामद मांस को मस्जिद कमिटी के कार्यक्रम में ले जाने का दावा जरीन ने किया था।

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.