
नागपुर : नागपुर में अंधविश्वास और नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हुडकेश्वर पुलिस ने खुद को धर्मगुरु बताने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने विशेष पूजा और बेटे को नौकरी दिलाने का लालच देकर परिवार का भरोसा जीता और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार तो नहीं बनाया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय संजय रामदास शिरोडे के रूप में हुई है, जो तुकडोजी चौक स्थित एमएसईबी कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मुलाकात पीड़िता के पति से उप-पंजीयक कार्यालय में हुई थी, जहां उसने उनके 21 वर्षीय बेटे को माथाडी मजदूर के रूप में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और विशेष पूजा कराने की बात कही।
27 जून को आरोपी पूजा सामग्री लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। पूजा के दौरान उसने महिला के पति और बेटे को पेड़ों की जड़ें लाने के बहाने बाहर भेज दिया। घर में महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नौकरी, समृद्धि और अधूरे काम पूरे कराने का झांसा देकर महिला पर दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर पति की हत्या की धमकी भी दी। डरी-सहमी पीड़िता कई दिनों तक चुप रही, लेकिन 5 जुलाई को आरोपी के दोबारा संपर्क करने पर उसने पूरी घटना अपने पति को बता दी।
इसके बाद दंपती ने हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अब जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य परिवारों को भी अंधविश्वास और नौकरी का झांसा देकर अपना शिकार बनाया था।
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर
वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...
नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...
रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra




