Published On : Fri, Oct 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर विभाग पदवीधर चुनाव में 64.76% मतदान, गढ़चिरोली में सबसे ज्यादा 72.95%, भंडारा में सबसे कम 67.07%

Advertisement

– 6 जिलों में 2.55 लाख में से 1.65 लाख स्नातक मतदाताओं ने किया मतदान, पुरुषों में 68.92% तो महिलाओं में 59.13% वोटिंग

नागपुर: नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ की द्विवार्षिक निवडणूक-2026 में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कुल 64.76% मतदान दर्ज किया गया है। यह फाइनल टक्केवारी है, जो पहले जारी टेंटेटिव 60.69% से अधिक है।

कुल मतदाता यादी अनुसार 2,55,603 मतदाता थे – 1,47,280 पुरुष, 1,08,301 स्त्री और 22 इतर। इनमें से शाम 4 बजे तक 1,65,541 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 1,01,503 पुरुष और 64,038 महिलाएं शामिल हैं।

जिलावार मतदान का विवरण –

1. नागपुर : 1,44,466 मतदाताओं में से 87,150 ने मतदान किया – 60.33%। पुरुष 64.08% (49,182), स्त्री 56.09% (37,968)। सबसे कम प्रतिशत यहीं।

Advertisement

2. भंडारा : 21,349 में से 14,319 मतदान – 67.07%। पुरुष 71.93% (9,528), स्त्री 59.13% (4,791)।

3. गोंदिया : 22,176 में से 15,862 मतदान – 71.53%। पुरुष 74.56% (10,412)।

4. वर्धा : 21,742 में से 14,864 मतदान – 68.37%। पुरुष 72.56%, स्त्री 62.00%।

5. चंद्रपुर : 32,262 में से 23,419 मतदान – 72.59%। पुरुषों में सबसे ज्यादा 75.78% (15,842)।

6. गढ़चिरोली (सुबह 8 से 3 बजे तक) : 13,608 में से 9,927 मतदान – 72.95% – पूरे विभाग में सर्वाधिक। पुरुष 75.55% (7,034), स्त्री 67.31% (2,893)।

कुल मिलाकर पुरुष मतदाताओं में 68.92% और महिला मतदाताओं में 59.13% मतदान रहा। इतर वर्ग में शून्य मतदान दर्ज हुआ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.