
नागपुर में पिछले करीब 15 दिनों से बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले शातिर आरोपी को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हुलिया बदलकर महिलाओं को बातों में उलझाता और उनके सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 7 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय अफताब उर्फ फहीम अहमद शेख, निवासी छत्रपति संभाजीनगर, के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नागपुर समेत अलग-अलग राज्यों में करीब 16 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। इनमें नागपुर के नंदनवन, सक्करदरा, हुड़केश्वर और अजनी थाना क्षेत्रों की करीब छह वारदातें शामिल हैं।
आरोपी की कई वारदातों के CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान होने के बाद शहर की कई पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। आरोपी लगातार अपना हुलिया और ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। वह होटल या लॉज में रात नहीं बिताता था, जिससे उसकी तलाश और मुश्किल हो गई थी।
हाल ही में सक्करदरा इलाके में एक बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण ठगने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने एक महिला के जरिए आरोपी तक सुराग पहुंचाया और भांडे प्लॉट चौक के पास जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की वारदात करने की खास शैली भी सामने आई। वारदात के बाद वह अपनी बाइक किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था और पैदल या ऑटो से सुनार के पास पहुंचकर चोरी किए गए आभूषण बेच देता था। इसके बाद वह शहर से बाहर निकल जाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पेपर वितरण करने वाली गाड़ियों से लिफ्ट लेकर नांदेड़ तक जाता था। वहां जुआ खेलने के बाद वह इसी तरह वापस नागपुर लौटता और दोबारा वारदात को अंजाम देता था।
पूछताछ में आरोपी ने छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई और तेलंगाना में भी वारदात करने की जानकारी दी है। पुलिस अब उसके कबूलनामे की पुष्टि कर रही है और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच जारी है।
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...
राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha
ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...




