Published On : Sat, Jul 18th, 2015

नागपुर : कोंढाली में रमजान ईद मनाई

Advertisement

Eid Celebreted in Kondhali  (1)
कोंढाली (नागपुर)। विगत एक माह से मुस्लिम भाईयों ने रोजा रखने के बाद 17 जुलाई की रात चाँद का दर्शन हुआ. पुरे मुस्लिम भाईयों ने 18 जुलाई को कुलयुम अम्मा के समीप ईदगाह में तथा शनिचरा मस्जिद और मोहम्मद मस्जिद में सैकड़ो लोग इकठ्ठा होकर रमजान ईद की ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज अदा की. नमाज अदाईगी के बाद धर्मगुरु (मौलाना) ने अल्लाह की ओर विश्वशांती के लिए प्रार्थना की तथा बारिश के लिए प्रार्थना की. उसके बाद छोटे बड़ों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की शुभकामनाये दी. इसमें सभी धर्म के लोग शामिल थे. मित्रों और रिश्तेदारों के घर जाकर शिरखुरमा का आस्वाद लिया गया.

इस क्षेत्र के विधायक डा. आशीष देशमुख तथा पूर्व मंत्री और विधायक अनिल देशमुख ने भी कोंढाली में जाकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाईयां दी.

Eid Celebreted in Kondhali  (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.