Published On : Tue, Sep 9th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला, गडकरी का नाम लेकर दी धमकी

Advertisement

नागपुर: गणेशपेठ थाना क्षेत्र के कॉटन मार्केट चौक पर देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी विजय यादव पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार चालक ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस “ऑपरेशन यू-टर्न” के तहत नशे में ड्राइविंग रोकने की मुहिम चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने पर चालक ने धारदार हथियार से पुलिसकर्मी के हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी भगा दी, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटकर पुलिस से गाली-गलौज और धमकी देने लगा।

आरोपी की पहचान 45 वर्षीय शोभित प्रभाकर मेश्राम (निवासी गोपाल नगर) के रूप में हुई है। उसने खुद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यकर्ता बताते हुए वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी।

गणेशपेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने, गाली-गलौज करने, नशे में गाड़ी चलाने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ा गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज मेयो अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.