Published On : Mon, Aug 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

धरमपेठ में रिटायर्ड शिक्षिका के घर 7 लाख की चोरी

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV में संदिग्ध कैद
Advertisement

धरमपेठ में रिटायर्ड शिक्षिका के घर 7 लाख की चोरी

नागपुर: सीताबर्डी थाना क्षेत्र के धरमपेठ में चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षिका के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद पुलिस को संदिग्ध आरोपियों के CCTV फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गई थीं

जानकारी के मुताबिक, धरमपेठ के VIP रोड स्थित गली नंबर 4 में रेहाना बेगम शेख अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार सुबह वह परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर हिंगना स्थित रिश्तेदार के घर गई थीं और रात वहीं रुकीं।

सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्हें मकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर घर में चोरी होने का पता चला।

Advertisement

कड़ी तोड़कर घर में घुसे चोर

बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने रात के समय मकान की कड़ी तोड़कर घर में प्रवेश किया और वहां रखी करीब 7 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आसपास लगे CCTV कैमरों से संदिग्ध आरोपियों की फुटेज मिली है। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.