
नागपुर। नागपुर से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गया। उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खामी सामने आने के बाद इसे लौटा दिया गया है। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में सवार लोगों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल थे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट क्रमांक 6E 636 जैसे ही नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया, पायलट को इसमें कोई तकनीकी खामी लगी और इसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। पायलट विमान को रनवे से अलग लेकर आया।
इस विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और बताया जा रहा है कि उनमें केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी भी शामिल थे। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews
कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...




