Published On : Fri, Nov 9th, 2018

Video : बार के सामने ही युवक पर जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर: बार के सामने खड़ दोपहिया वाहन पर बैठने के विवाद में 5 युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. आरोपियों के नाम अमन राजेश जिवने (२२), उद्देश ऊर्फ दादू सूरज पारसी (२१), प्रीतम अशोक लोखंडे (१९) और अभिजीत ऊर्फ आभी रामाजी काले (२२) है. सभी आंबेडकर चौक, नंदनवन झोपड़पट्टी के रहने वाले हैं. जबकि दिघोरी निवासी विक्की विजय डहाके फरार है. जख्मी युवक का नाम रमना मारोती निवासी राहुल कृष्णाजी धकाते (२८) है.

जानकारी के अनुसार, राहुल अपने दोस्तों चिटणीसनगर निवासी धीरज श्यामराव टेकाडे (3५) और नितिन इंगले के साथ मिलकर जगनाडे चौक में शराब पीने गए थे. तीनों हिना बार के सामने खड़े थे. वे अपनी गाड़ियां खड़ी करके शराब पीने बार में गए. तीनों शराब पीकर रात को करीब ११.४५ बजे बार से बाहर निकले. इस समय पांचों आरोपी उनकी गाड़ियों पर बैठे हुए थे. इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया. थोड़ी देर बार धीरज व नितिन दोनों एक दोपहिया वाहन पर वहां से चले गए और राहुल पीछे रह गया. थोड़ी देर बाद राहुल भी चला गया लेकिन धीरज और नितिन फिर लौटे.

धीरज ने शुरू की मारपीट
लौटने के बाद धीरज ने गाड़ियों पर बैठने वालों में से एक युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया. इसके बाद आरोपियों ने भी मिलकर धीरज से मारपीट शुरू कर दी. उसे जमीन पर गिरा कर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया. धीरज को लहूलुहान करके पांचों आरोपी वहां से भाग गए. मामला दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच के जोन-3 के पीआई जग्वेंदसिंह राजपूत, एपीआई ज्ञानेश्वार भेदोडकर, मंगला मोकाशे, शत्रुघ्न कडू, शैलेश ठवरे, सुरेश हिंगणेकर, अनिल दुबे, श्याम कडू, अतुल दवंडे, मिनींद नारसन्ने और शरीफ शेख ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में 4 को गिरफ्तार भी कर लिया. आरोपियों में शामिल अमन व उद्देश्य पर पहले भी हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे मामले दर्ज हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.