Published On : Fri, Oct 5th, 2018

एलपीजी गैस के टैंकर में लगी आग

Advertisement

हिंगना: रायपुर से एलपीजी गैस लेकर नागपुर आ रहे एक टैंकर में अचानक आग लग गई. यह घटना गवसी मानापुर परिसर में हुई. टैंकर में गैस भरी हुई थी. ट्रक का केबिन तो जलकर खाक हो गया. खबर मिलते ही नागपुर से अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचा. तुरंत आग को काबू में लिया. आग गैस तक नहीं पहुंची और बहुत बड़ा हादसा टल गया. जी.जे.06-ए.क्यू.3888 नंबर का टैंकर बड़ोदरा की एन.जे. ट्रांसपोर्ट कम्पनी का है.

रायपुर से टैंकर में 20,000 किलो एलपीजी गैस लेकर टैंकर चालक नागपुर आया. आउटर रिंग रोड से वह खापरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो में जा रहा था. दोपहर 3.50 बजे के दौरान गवसी मानापुर परिसर से जाते समय अचानक ट्रक की केबिन में आग लग गई. ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर घबरा गए. टैंकर को रास्ते के किनारे खड़ा करके दोनों भाग निकले.

इसी मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. तुरंत मनपा के अग्निशमन दल को जानकारी दी. खबर मिलते ही फायर अफसर नाकोड़ अपने दल के साथ एक दमकल वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए. जब तक दमकल वाहन पहुंचा, केबिन पूरी तरह चपेट में आ चुकी थी. तुरंत पानी मारकर आग बुझाई गई. आग की लपटें टैंकर में भरी गैस के संपर्क में नहीं आईं और बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी मिली है कि लोहे की चादर की 4 लेयर से टैंकर तैयार होता है. लोडिंग करने के बाद उसे मुस्तैदी से सील किया जाता है और केवल डिपो पहुंचने के बाद ही उसे खोला जाता है. थोड़ी भी लापरवाही होने पर बड़ा हादसा हो सकता है. इसीलिए सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है. हालांकि देर रात तक टैंकर का चालक पुलिस के पास नहीं पहुंचा था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.