Published On : Mon, Sep 24th, 2018

17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

Advertisement

Rape

नागपुर: सदर थानांतर्गत 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बालिका के 7 माह की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ. जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवारी की रहने वाली है और करीब 6 महीने पहले रात करीब 8 बजे अपनी सहेली की घर पैदल ही जा रही थी.

इसी दौरान गोंडवाना चौक से गुजरते समय एक युवक ने पीछे से आकर उसकी नाक पर रूमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद युवक ने रास्ते के किनारे ही लगी झाड़ियों में बालिका से दुष्कर्म किया और फरार हो गया.

Gold Rate
Apr 18 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,59,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बदनामी के डर से साधी चुप्पी
रात साढ़े 10 बजे होश में आने के बाद पीड़िता को अपने पर हुए अत्याचार का पता चला. हैरान परेशान पीड़िता अपने घर लौट गई लेकिन बदनामी के डर से चुप रही. वहीं माता-पिता के डर से उसने यह बात भी किसी को नहीं बताई.

लेकिन इस दौरान वह गर्भवती हो गई. 7वां महीना शुरू होते ही पेट में दर्द शुरू हुआ. पीड़िता ने पेट दर्द की बात अपनी मां को बताई. डाक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग बालिका गर्भवती है. यह जानने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता की मां ने विश्वास में लेकर पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सदर थाने पहुंचे. तब पीड़िता ने पुलिस को यह जानकारी दी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement