Published On : Thu, Dec 20th, 2018

डकैती से पहले ही पकड़ाई पेट्रोलिंग में गैंग, 4 गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: पांचपावली पुलिस ने मंगलवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर 4 अपराधियों को डकैती की तैयारी में दबोचा. अंधेरा का फायदा उठाकर एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया.

पकड़े गए आरोपियों में मोतीबाग, माताटोली निवासी मोहित उर्फ मोन्या सिद्धार्थ साखरे (26), स्वीपर कालोनी, ठक्करग्राम निवासी करण उर्फ पिंकू राजू तोमसकर (26), मोचीपुरा, तांडापेठ निवासी अक्षय रामदास राजुरकर (22) और अभिषेक उर्फ भांजा संजय गुलाबे (18) का समावेश है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंगलवार रात पुलिस दस्ता थाना क्षेत्र में गश्त कर रहा था. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वैशालीनगर आंबेडकर गार्डन के पीछे कुछ युवक संदेहास्पद स्थिति में जमा हुए हैं. खबर के आधार पर पुलिस ने परिसर में घेराबंदी करके छापा मारा. उपरोक्त 4 पुलिस के हाथ लग गए, लेकिन सूरज नामक उनका साथी वहां से भागने में कामयाब हो गया.

पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर भाले का पत्ता, चाइनीज चाकू, गुप्ती, लाठी और रस्सी बरामद हुई. पुलिस ने उनके खिलाफ डकैती की तैयारी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. फरार सूरज नामक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

Advertisement

जांच करने पर आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड मिला है. उन पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं. इंस्पेक्टर अशोक मेश्राम के मार्गदर्शन में पीएसआई पी.आर. इंगले, अवचार, हेड कांस्टेबल विजय यादव, चिंतामन डाखोले, राजेश देशमुख, रविशंकर मिश्रा, विलास चव्हाण, विजय जाने, सुनील वानखेड़े, विनोद बरडे और महेश जाधव ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges